Breaking News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE प्रेसिडेंट से मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की     |   US-इजराइली अटैक में तेहरान में ईरानी डिप्लोमैटिक पुलिस सेंटर को निशाना बनाया गया     |   इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |  

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का बिहार एनडीए सांसदों ने किया स्वागत

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को आज लोक सभा में भाजपा के चीफ व्हिप डॉ संजय जायसवाल के नई दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के एनडीए सांसदों ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख भी उपस्थित थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह तथा केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने भी नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

लोकसभा में चीफ व्हिप एवं भाजपा सांसद डॉ संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने भी माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।