Breaking News

फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC की बढ़ी मुश्किलें, CID हेडक्वार्टर पहुंचे अभिषेक बनर्जी-कुणाल घोष     |   न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा ईरान, तेल प्रतिबंध हटेंगे, 25 अरब डॉलर की राहत     |   नए दौर में भारत-फ्रांस की दोस्ती, PM मोदी बोले- ये सिर्फ साझेदारी नहीं, साझा भविष्य का संकल्प     |   'भरोसा, इनोवेशन और साझा विजन'... PM मोदी ने बताई भारत-फ्रांस रिश्तों की असली ताकत     |   NEET समेत कई परीक्षाओं के नकली पेपर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार     |  

BJP कंगना रनौत के बयान से सहमत नहीं, किसानों पर विवादित बयान के बाद पार्टी ने जताया ऐतराज

New Delhi: बीजेपी ने सोमवार को अपनी सांसद कंगना रनौत की उस टिप्पणी से किनारा कर लिया, जो उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर की थी। पार्टी के मुताबिक सांसद को भविष्य में इस तरह की टिप्पणी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। कंगना रनौत ने कहा था कि अगर टॉप लीडरशिप पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं होती तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो सकते थे। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है।

मंडी सांसद ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, आरोप लगाया कि निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान “लाशें लटक रही थीं और रेप हो रहे थे”। इसके बाद बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा, “किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान पार्टी की राय नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से सहमत नहीं है।”

बयान में कहा गया है कि बीजेपी की ओर से रनौत को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बयान देने की अनुमति नहीं है। बयान में कहा गया है कि “भारतीय जनता पार्टी की ओर से कंगना रनौत को भविष्य में ऐसा कोई बयान न देने का निर्देश दिया गया है।” इसमें कहा गया है, "भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए कमिटेड है।"