नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर डर पैदा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल के पास में ऐसी कौन सी टेक्नोलॉजी है जो यमुना के पानी को फिल्टर करके बीजेपी वालों के घर में अलग भेजेंगे है और आम आदमी पार्टी वालों के घर अलग भेजेंगे। मतलब ऐसा कौन-सा रास्ता है, तो हरियाणा वाले यहां पर हमको मारने के लिए ऐसा जहर मिला रहे हैं ऐसा अरविंद केजरीवाल बोल रहे है, वो दिल्ली के लोगों को डरा रहे हैं।"
प्रवेश वर्मा का ये बयान तब आया जब चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल से नदी में जहर और यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के अपने दावों पर स्पष्टीकरण देने को कहा। इससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा सरकार यमुना में जहर घोल रही है।