नई दिल्ली: बिहार में बहार एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी और मिठाई के साथ खुशी का इज़हार कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय', 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद', 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद', 'जेपी नड्डा जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई है, जिसका जश्न मध्य प्रदेश में भी जमकर मनाया जा रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में उत्सव का माहौल छा गया। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। डॉ नंदिता पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मध्यप्रदेश ने इस नतीजे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों और सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण बताया। डॉ नंदिता पाठक ने बिहार में भाजपा और एनडीए को मिली प्रचंड जीत यह साबित करती है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की नीतियों पर भरोसा करती है। उन्होंने बिहार की जनता, कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार में 'झूठ की दुकान बंद' हो गई है।
सीमा सिंह जाटव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और वंदना जाचक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।