Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

Delhi: सैनिक फार्म क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, अधिकारियों ने बंगला गिराना किया शुरू

Delhi: दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बंगला गिराना शुरू किया। अधिकारी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई सुबह करीब छह बजे शुरू हुई, जिसमें ढांचे को गिराने के लिए कई मशीनें तैनात की गईं।

अधिकारी के मुताबिक, ये भवन कथित रूप से सरकारी भूमि पर निर्मित था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई।

बंगले के मालिक के मुताबिक, मामला अदालत में लंबित है। उन्होंने बताया कि ये भूखंड 1993 में खरीदा गया था और मकान 2000 में बनाया गया था।