Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- हल नहीं निकला तो...

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और कहा कि अगर कुछ दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगी। 

मीडियाकर्मियों से आतिशी ने कहा कि "आज दिल्लीवालों को पानी की ज्यादा जरूरत है। लेकिन जिस समय इस भीषण गर्मी की वजह से दिल्ली वालों को ज्यादा पानी की जरूरत है। आज दिल्ली में पानी की कमी हो गई है। कल यानी 18 जून को हरियाणा से जो पानी की मात्रा 613 एमजीडी आनी थी वो घटकर 513 एमजीडी हो गई है। यानी 100 एमजीडी की पानी की कमी आज के दिन में दिल्ली में है। एक एमजीडी पानी तकरीबन 28,500 लोगों को पानी देता है यानी दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी कम मिल रहा है।"

"मैने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को चिट्ठी लिखी है और मैंने उनसे निवेदन किया है, मैने उनसे आग्रह किया है कि दिल्ली वालों कष्ट हर सीमा को पार कर रहा है। आज दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिला है तो मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से यह विनम्र निवेदन किया है कि दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाएं। वो चाहे हरियाणा से दिलवाएं, वो कहीं और से दिलवाएं। लेकिन अब उनके दिल्ली के लोगों को कहीं से पानी दिलवाना होगा। परन्तु अगर 21 तारीख तक दिल्ली वालों को अपने हक का पानी नहीं मिलता। अगर दिल्ली वालों को ये 100 एमजीडी पानी नहीं मिलता, अगर दिल्ली में 28 लाख से ज्यादा लोग इस तरह बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे तो फिर 21 तारीख से मुझे पानी के लिए सत्याग्रह शुरू करना पड़ेगा। मजबूरी में करना पड़ेगा और मैं 21 तारीख से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगी, जब तक दिल्ली वालों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता है।