Breaking News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE प्रेसिडेंट से मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की     |   US-इजराइली अटैक में तेहरान में ईरानी डिप्लोमैटिक पुलिस सेंटर को निशाना बनाया गया     |   इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |  

Delhi: तीन साल में जनवरी की सबसे सर्द सुबह, न्यूतनम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा

Delhi: दिल्ली में मंगलवार को बीते तीन साल में जनवरी की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इससे पहले 16 जनवरी 2023 को सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार शहर की प्राथमिक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

पालम में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा रोधी रोड वेधशाला में ये तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रिज स्टेशन में ये 4.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.7 डिग्री कम) और आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम) दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है तो शीतलहर घोषित की जाती है। आईएमडी ने कहा कि शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बुधवार को भी शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 दर्ज किया गया।