Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

ये तो होना ही था, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बोले वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किया जाना तय था, क्योंकि एजेंसी ने उनके खिलाफ अदालत में अपराध सिद्ध करने दस्तावेज पेश किए थे।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने से कहा कि आबकारी नीति "घोटाले" में अदालत के समक्ष पेश किए गए दस्तावेजों से ये साबित होता है कि केजरीवाल इसके पीछे "मुख्य साजिशकर्ता" थे। आबकारी नीति उनकी देखरेख में बनाई गई थी और "बड़ा घोटाला" किया गया।