Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

संसद में अलग अंदाज में दिखे अनुराग ठाकुर, 'नमो हैट्रिक' लिखी हुडी पहनकर पहुंचे

New Delhi: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को जब संसद पहुंचे तो उनका अंदाज एक दम अलग था। अनुराग ठाकुर संसद में भगवा रंग की हुडी पहनकर संसद पहुंचे। उनकी हुडी पर नमो हैट्रिक लिखा था। मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

अनुराग ठाकुर ने  कहा कि जिस तरह से गरीबों का कल्याण देश का विकास पिछले 10 सालों में हुआ है देश की जनता ने मन बनाया है तीसरी बार मोदी सरकार लाएंगे 400 पार कर के दिखाएंगे और मोदी जी हैट्रिक लगाएंगे, नमो हैट्रिक, क्योंकि नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।