Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

दिल्ली: द्वारका के सेक्टर 10 के फ्लैट में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत

New Delhi: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में बुधवार को एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में आग लग गई। बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने के बाद 83 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जसुरी देवी के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान 30 साल की पूजा पंत के रूप में हुई।

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12.30 बजे द्वारका के सेक्टर-10 में पैसिफिक अपार्टमेंट की चौथी और पांचवीं मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैटों में आग लगने की खबर मिली। 
अधिकारी ने बताया कि दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1.05 बजे आग पर काबू पा लिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि जब आग लगी, तो फ्लैट में रह रही दो महिलाएं खूद को बचाने की कोशिश में बालकनी से कूद गईं। गर्ग ने कहा कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां जसुरी देवी को सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मृत घोषित कर दिया गया। पूजा पंत का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस टीम की तरफ से घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और आग किस वजह से लगी उसका पता लगाया जा रहा है।