Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

मुझे पूरी तरह से तोड़ने की कोशिश की गई- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता इनका मकसद क्या था. मैं जेल के जिस सेल में था वहां दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे.

13 अफसरों के पास मेरे सीसीटीवी की फीड जाती थी. 24 घंटे मुझे मॉनिटर कर रहे थे. सीसीटीवी की एक फीड पीएमओ में भी जाती थी. इन्होंने पूरी तरह से तोड़ने की कोशिश की. पर मैं अपना ध्यान करता रहता था. किताबें पढ़ता रहता था. मुझे उनकी कोई परवाह नहीं.