Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

दिल्ली के मोती बाग फ्लाईओवर के पास एंबुलेंस में आग लगी, कोई घायल नहीं

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की एक एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे वाहन के अंदर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने के कारण एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई।

पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी, तभी शाम करीब 7.20 बजे फ्लाईओवर के पास उसमें आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एंबुलेंस की कंडक्टर वाली सीट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।" चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन आग एंबुलेंस में तेजी से फैल गई। आग के कारण अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।” दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय एंबुलेंस खाली थी और सड़क पर यातायात अब सामान्य हो गया है। घटनास्थल का मुआयना करने के लिए अपराध दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीमों को बुलाया गया है।