Breaking News

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |   भूकंप के बाद जापान के एक शॉपिंग मॉल में एक के बाद एक धमाके     |   लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलेगी     |   प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार, लोगों को मिली थोड़ी राहत

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार होने से लोगों ने जहरीले प्रदूषण के स्तर से थोड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, किसी भी निगरानी स्टेशन ने 'बहुत खराब' एक्यूआई दर्ज नहीं किया गया है।

हालांकि, हवा की गुणवत्ता गुरुवार तक "खराब" श्रेणी में रहने की उम्मीद है। दिल्ली में मंगलवार को एक्यूआई लगातार तीसरे दिन ''खराब'' श्रेणी में रहा था।

एक्यूआई को छह श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें 'अच्छा' (0-50), 'संतोषजनक' (51-100), 'मध्यम' (101-200), 'खराब' (201-300), 'बहुत खराब' (301) -400), और 'गंभीर' (401-500) शामिल है।