Breaking News

अमृतसर: अजनाला में 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद     |   अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया     |   अहमदाबाद में हो सकते हैं 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स, 26 नवंबर को होगा फैसला     |   तमिलनाडु: AIADMK कल विधानसभा में कोल्ड्रिफ और किडनी रैकेट का मुद्दा उठाएगी     |   पाकिस्तान, अफगानिस्तान 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमत     |  

एअर इंडिया ने दिल्ली-लंदन रूट पर बढ़ाई फ्लाइटों की संख्या, एक सितंबर से भरेंगे उड़ान

Delhi: एअर इंडिया ने दिल्ली-लंदन रूट पर फ्लाइटों की संख्या बढ़ा दी है। अब एक सितंबर से इस रूट पर दो डेली फ्लाइट के साथ वाइड-बॉडी ए350-900 विमान उड़ान भरते नजर आएंगे। एअर इंडिया इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों को मजबूत करने के लिए इन दो फ्लाइटों को शुरू करने जा रही है। 

ये फ्लाइट इंटरनेशनल रूट पर लंबी दूरी के लिए शुरू की गई हैं। इसके साथ ही एअरलाइन दिल्ली- लंदन हीथ्रो रूट पर ए350-900 विमानों में प्रीमियम इकोनॉमी क्लास शुरू करेगी। एयरलाइन ने एक मई से दिल्ली और दुबई के बीच इंटरनेशनल रूट पर ए350-900 फ्लाइट को शुरू किया है। 

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया लंदन हीथ्रो के लिए दिल्ली से 17 और मुंबई से 14 समेत कुल 31 फ्लाइट हफ्ते में ऑपरेट करती है। ये अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरू, गोवा और कोच्चि से लंदन गैटविक के लिए भी उड़ान भरती हैं। इस रूट पर हफ्ते में 17 फ्लाइट उड़ान भरती हैं। इसके अलावा, दिल्ली और अमृतसर से बर्मिंघम के लिए हफ्ते में छह फ्लाइट उड़ान भरती हैं।