Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 400 के पार

Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता लगातार सातवें दिन भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (ए़क्यूआई) 398 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, 40 में से 21 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

डीटीयू, बुराड़ी, चांदनी चौक, आनंद विहार, मुंडका, ओखला, बवाना और वजीरपुर उन केंद्रों में शामिल थे जहां एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 18 केंद्रों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में था। यह वायु प्रदूषण का ऐसा स्तर है जो स्वस्थ व्यक्ति को भी प्रभावित कर सकता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ए़क्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.9 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।