Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

Delhi: शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची, राजधानी में हल्का कोहरा छाया

Delhi: दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। सुबह सात बजे शहर का एक्यूआई 555 दर्ज किया गया, जबकि तापमान में थोड़ी कमी आई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई 0-50 को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब तथा 401-500 को गंभीर माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, दिन भर हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है, जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो जाएगी।