Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

Air India ने जांच के बाद दिल्ली-पेरिस की उड़ान रद्द की, कहा- समस्या का किया जा रहा समाधान

New Delhi: एअर इंडिया ने उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याओं का पता चलने के बाद मंगलवार को अपनी दिल्ली-पेरिस उड़ान रद्द कर दी है। एअर इंडिया ने कहा कि इस मसले का समाधान किया जा रहा है। उसने कहा कि आज की उड़ान रद्द होने के परिणामस्वरूप, 18 जून को पेरिस से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान एआई142 भी रद्द कर दी गई है। 

एअर इंडिया ने कहा, ‘‘17 जून को दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान संख्या एआई143 रद्द कर दी गई है। उड़ान से पहले अनिवार्य जांच में एक मुद्दे का पता चला है, जिसका इस समय समाधान किया जा रहा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पेरिस के चार्ल्स डी गॉल (सीडीजी) हवाई अड्डे पर रात्रि परिचालन पर प्रतिबंध के तहत उड़ान के आने के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया है।’’ एअर इंडिया ने कहा कि वह यात्रियों को होटल में आवास की सुविधा प्रदान कर रही है और रद्दीकरण पर पूर्ण धन वापसी या उड़ान पुनर्निर्धारण की पेशकश भी कर रही है। एअर इंडिया ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।