Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

31 मार्च के बाद 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को लेकर सरकार ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि "एक जितने 15 साल पुराने व्हीकल हैं, उन व्हीकल को 31 मार्च के बाद तेल देना बंद कर दिया जाएगा। हम अपने ऐसे गेजेट्स लगा रहे हैं पेट्रोल पंप के ऊपर जो लगभग-लगभग 80 परसेंट पेट्रोल पंप पर लग चुके हैं। 31 मार्च तक 100 परसेंट पेट्रोल पंप पर लग जाएंगे। उसके बाद 15 साल पुराने व्हीकल को हम पहचान करेंगे और उसको कोई तेल नहीं मिलेगा। आज ही हमारी सरकार इसकी जानकारी पेट्रोल मिनिस्ट्री के माध्यम से देगी कि आप कोई भी पेट्रोल पंप के मालिक जो हैं, वो 15 साल पुराने व्हीकल को डीजल-पेट्रोल नहीं दे सकता।"

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को पर्यावरण विभाग, एमसीडी और एनडीएमसी के साथ बैठक के बाद कहा एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो 15 साल वाहनों की पहचान करेगी।