Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Delhi: शीत लहर का कहर जारी, कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात से ही घने कोहरे की चादर छाई हुई है। कोहरा छाए होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से कई उड़ानें विलंबित या रद्द हो रही हैं। तो कुछ कोहरे में उतरने या उड़ान भरने में असमर्थ होने पर डायवर्ट (मार्ग बदला) की जा रही हैं।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने यात्रियों के लिए जारी एक सलाह में कहा, "घने कोहरे के कारण दिल्ली जैसे हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन कैटेगरी III की स्थिति में चल रहा है, जिससे उड़ानें देरी या रद्द हो रही हैं।" यात्रियों को जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई थी।

प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने भी एक एडवाइजरी जारी कर दिल्ली और हिंडन हवाई अड्डों पर संभावित देरी के बारे में यात्रियों को आगाह किया। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में अधिक घने कोहरे होने परऑरेंज अलर्ट जारी किया था।