Breaking News

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |   भूकंप के बाद जापान के एक शॉपिंग मॉल में एक के बाद एक धमाके     |   लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलेगी     |   प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

दिल्ली में एक्यूआई 'खराब' कैटेगरी में बरकरार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को सुबह नौ बजे 355 एक्यूआई रीडिंग के साथ 'बहुत खराब' कैटेगरी में रही। पांच निगरानी स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता स्तर को 'गंभीर' कैटेगरी में पाया।

आनंद विहार का एक्यूआई 404, जहांगीरपुरी का एक्यूआई 418, रोहिणी का 415, मुंडका 406, वजीरपुर का 424 दर्ज किया गया है। दिल्ली का तापमान सुबह नौ बजे 21 डिग्री रहा।

एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।