Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |   लखनऊ अग्निकांड: SIT ने शुरू की जांच, मौके पर जुटाए जा रहे सबूत     |   जिस इमारत में गई 15 लोगों की जान, उसे गिराने का आदेश जारी     |   लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |  

दिल्ली: हरियाणा सरकार से पानी छोड़ने की मांग, आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

दिल्ली में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी ने हरियाणा सरकार से राजधानी के लिए पानी छोड़ने की मांग की। मंडी हाउस में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के विरोध में नारे लगाए। आम आदमी पार्टी, बीजेपी पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगा रही है। 

आप नेता कुलदीप कुमार ने कहा "सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया कि हिमाचल से एक्स्ट्रा पानी जो है वो दिल्ली को दिया जाए। आज हरियाणा सरकार उस पानी को रोकने का काम कर रही है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप गंदी राजनीति मत करिए। दिल्ली के हक और अधिकारों का पानी मत रोकिए। दिल्ली के लोगों को प्यासा मत मारिए। दिल्ली के लोग आपको भी वोट देते हैं, बीजेपी को भी वोट देते हैं। दिल्ली के अंदर सारी केंद्र एजेंसी भी है। प्रधानमंत्री भी दिल्ली में रहते हैं, लेकिन आज दिल्ली के हक का पानी रोकने का काम जो भारतीय जनता पार्टी कर रही है वो बहुत दुखद है।"

इससे पहले दिल्ली सरकार ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए 200 टीमें गठित की थी। पेयजल की बर्बादी करने वालों पर 2000 रूपये का जुर्माना भी लगाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगा रही हा कि हरियाणा सरकार यमुना नदी में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है जिसकी वजह से वजीराबाद में जलस्तर औसत से कम है। जलस्तर कम होने के कारण पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहीं पहुंच रहा है। इससे दिल्ली में पेयजल संकट खड़ा हो गया है।