पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद विदेशी एयरलाइन समेत विभिन्न एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कम से कम 35 उड़ानें रद्द कर दी हैं। 23 घरेलू प्रस्थान और आठ आगमन संबंधी उड़ानें रद्द की गई हैं। इसके अलावा, रात 12 बजे से चार अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान संबंधी उड़ानें रद्द की गई हैं। ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ समेत विदेशी एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे से अपनी कुछ सेवाएं रद्द कर दी हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन करीब 1,300 विमानों का आवागमन होता है। दिल्ली इंटरनेशन एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कृपया ध्यान दें कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।’’
डीआईएएल आईजीआईए का संचालन करता है। पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा भी शामिल है।
ऑपरेशन सिंदूर के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर 35 उड़ानें रद्द
You may also like
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 605 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली.
दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का पंजाब सरकार पर निशाना, बोलीं- कुछ राज्य जानबूझकर करा रहे पराली जलाने की घटनाएं.
दिवाली से पहले दिल्ली के सदर बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए FRS वैन और वॉच टावर तैनात.