Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

New Delhi: 76वां गणतंत्र दिवस परेड समारोह, देश भर से खास मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए उद्यमियों, किसानों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों समेत देश भर से करीब 10 हजार लोगों को न्योता दिया गया है। इनमें एक समूह राजस्थान से भी आया है।

पीएम-यशस्वी योजना के तहत चुने गए 21 राज्यों के करीब 400 छात्रों को भी खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें कई छात्र पिछड़े और आदिवासी समुदाय से हैं। परेड देखने के लिए देश भर से किसानों को भी आमंत्रित किया गया है। जल जीवन मिशन का मकसद ग्रामीण भारत के घरों में पीने का साफ पानी मुहैया कराना है। योजना से जुड़े उन लोगों को भी न्योता दिया गया है जो इसे कामयाब बनाने में जी-जान से जुटे हैं।

गणतंत्र दिवस परेड देखने के अलावा आमंत्रित मेहमानों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और पीएम संग्रहालय समेत दिल्ली की प्रमुख जगहों को देखने का भी मौका मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में 'जनभागीदारी' या सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने की सरकारी पहल के तहत लोगों को उनके परिवारों के साथ आमंत्रित किया गया है।