Breaking News

8:00 बजे स्नान, फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचेंगे पीएम मोदी, नामांकन का शेड्यूल जारी     |   मुंबई: होर्डिंग हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए CM शिंदे ने किया 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान     |   पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |  

सामने आई NCRB की चौंकाने वाली रिपोर्ट, पहाड़ों पर बढ़े साइबर अपराध; देखिए आंकड़े

उत्तराखंड में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता होगा, जब साइबर अपराध के चार से पांच मामले सामने न आएं। बावजूद इसके प्रदेश में वर्ष 2022 में 2021 के मुकाबले कम साइबर अपराध दर्ज हुए। रिपोर्ट की मानें तो साइबर अपराध पहाड़ों पर बढ़ गया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में साइबर अपराध के 243 मामले सामने आए थे, जो वर्ष 2021 में बढ़कर 718 हो गए, लेकिन वर्ष 2022 में साइबर अपराध की संख्या घटकर 559 पहुंच गई। जोकि न सिर्फ चौंकाता है, बल्कि कई सवाल भी खड़े करता है।

वर्ष 2022 में सर्वाधिक मामले सेक्सटॉर्शन (अश्लील वीडियो बनाकर) के जरिये ब्लैकमेल करने के आए। इसके माध्यम से साइबर अपराधियों ने 354 लोगों को ठगा। साथ ही 155 व्यक्तियों से अन्य प्रकार से धोखाधड़ी की गई। 458 साइबर अपराध कंप्यूटर के माध्यम से किए गए। इसमें धोखाधड़ी के साथ वायरस ट्रांसमिशन, साइबर व टाइपो स्क्वाटिंग और कॉपीराइट व आइपीआर उल्लंघन भी शामिल है।

साइबर अपराध को लेकर पुलिस सख्त है। ऐसे मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। कई साइबर अपराधियों को पुलिस बंगाल, झारखंड व अन्य राज्यों से गिरफ्तार करके लाई है।