Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

हत्या से पहले शाकुंभरी मंदिर गई थी रविता, रात में मारकर सांप से कटवाया, अमित हत्याकांड में बड़ा खुलासा

मेरठ के अमित हत्याकांड का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हत्यारोपित पत्नी रविता के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। हत्या वाले दिन रविता, पति अमित को लेकर सुबह सहारनपुर में शाकुंभरी माता के दर्शन करने गई थी। शाकुंभरी से लौटकर रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ पति की हत्या कर दी थी। बिस्तर पर सांप छोड़ दिया।

आपको बता दे रविता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाकुंभरी मंदिर में दर्शन के लिए जाते वक्त बनाया गया यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में रविता और अमित दोनों नजर आ रहे हैं। दोनों ढोक देते हुए देवी के दर्शन को जा रहे हैं। सिर पर लाल चुनरी भी बांधे हुए थे। वीडियो में अमित भी नजर आ रहा है। अमित की जिंदगी का यह आखिरी वीडियो है। जो उसकी हत्या वाले दिन ही सुबह बनाया गया था।

जहां रविता ने शाकुंभरी माता के दर्शन से लौटते वक्त रास्ते में प्रेमी अमरदीप को कॉल की थी। उसने अमरदीप से कहा कि सांप का इंतजाम कर लो आज रात इसे मारना है। इसके बाद अमरदीप ने सांप का इंतजाम किया। रात को रविता के फोन करने पर अमरदीप उसके घर सांप लेकर पहुंच गया था। दोनों ने मिलकर पहले अमित को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद बिस्तर पर सांप छोड़ दिया।