Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

रबूपुरा पुलिस ने किया अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिर चोर गिरफ्तार

नोएडा: थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा मोबाइल सर्विलांस व बीट पुलिसिंग के आधार पर 14 जून को कार्यवाही करते हुए 06 शातिर चोरों को मिर्जापुर कट बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा 02 अभियुक्त कुलदीप व हसन मौके से फरार हो गये है जिनकी तलाश की जा रही है। 

अपराध करने का तरीका    
अभियुक्तगण से की गयी पूछताछ मे अभियुक्तगण द्वारा दिल्ली व एनसीआर क्षेत्रो मे अन्य चोरी की वारदात को किया जाना स्वीकार किया है तथा यह बताया गया कि गैंग लीडर कुलदीप द्वारा लेबर को पैसो का लालच देकर गैंग में शामिल किया जाता था तथा गैंग के सदस्यों को हेलमेट व अन्य सामान से सुसज्जित कर साईट वर्कर के रूप में ले जाकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाता था ताकि किसी को कोई संदेह न हो कुलदीप द्वारा अलग -अलग घटनाओ को अंजाम देने के लिए अलग-अलग लेबर को गिरोह में शामिल किया जाता था इसके द्वारा पूर्व में भी जनपद बाँदा, चित्रकूट, फतेहपुर, इलाहाबाद मे भी इसी प्रकार की चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जा चुका है जिनमे यह जेल भी जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त अजय पुत्र रमेश निवासी रेसिंहपुर थाना टहाबरपुर जिला आजमगढ़ हाल निवासी बिशनपुरा सेक्टर 58 गौतमबुद्धनगर पूर्व मे भी थाना अकबरपुर जिला अम्बेडकर नगर व थाना चाणक्य पुरी दिल्ली से चोरी की घटनाओ मे जेल जा चुका है।