Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

Noida: पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को धर-दबोचा, 2 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा में थाना फेस-1 पुलिस की चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन और एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किए।

दरअसल पुलिस सेक्टर 15A के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी सेक्टर 16 की तरह से एक व्यक्ति एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल आती दिखाई दी, पुलिस ने चैकिंग करने के लिए रोका तो नही रूका। पुलिस का इशारा देख बदमाश वापस सेक्टर 15ए के पीछे से सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगा। भागने के प्रयास में बदमाश की मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई और उक्त बदमाश ने अवैध तमंचे से पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें बदमाश को एक गोली लग गई। बदमाश को तुरंत इलाज की लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसमें घायल बदमाश की पहचान जिला बक्सर बिहार के रहने वाले मनीष के रूप में हुई। वह चोरी की बाइक से लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। बदमाश के ऊपर दिल्ली-एनसीआर में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।