Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ: कूड़े के ढेर में चीखती-चिल्लाती मिली नवजात, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गांव खजूरी से एक दिल को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। नवजात को कूड़े के ढेर पर पड़ा देखकर कुत्ते नवतात बच्ची के पास पहुंच गए और नोचने लगे।

आपको बता दे नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को कूड़े के देर से उठाकर सीएचसी में भर्ती कर दिया है। उसके परिवार वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

दरअसल शुक्रवार देर रात गांव खजूरी के निकट कूड़े के ढेर पर एक नवजात पड़ी चीख रही थी और मासूम के आसपास कुत्ते-बिल्ली मौजूद थे। गांव वालों का तो ये भी कहना है कि कुत्ते मासूम को नौच रहे थे। नवजात के रोने की आवाज सुनकर एक महिला मौके पर पहुंची। कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और नवजात को सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहीं पुलिस ने चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर को भी सूचना दी। चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर के कर्मचारी सीएचसी पहुंच गए हैं। और नवजात के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे है।