Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

प्रेमिका ने पैसे के लालच में युवक को 17 टुकड़ों में काटा

अंजान लोगों से दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंजाम !  एक ऐसा ही मामला छतीसगढ़ से सामने आया है। इस मामले ने कांटाटोली इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हमेशा प्यार और मोहब्बत मंजिल तक नहीं पहुंच पाती। खासतौर पर सोशल मीडिया के जमाने में जहां प्यार कभी कभी फरेब में बदल जाता हैं और फिर इस प्यार का अंत उतना ही खौफनाक साबित होता है। 

कुछ ऐसा ही रांची के वसीम के साथ हुआ, सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से चैटिंग शुरू हुई फिर बाद में दोनों में प्यार हो गया। लड़के को यह मालूम नहीं था की लड़की शादीशुदा है और वो उसे धोखा दें रही है, लड़की ने वसीम की कमाई धन दौलत को हड़पने के चलते उसके शव के 17 टुकड़े कर दिए। शव मिलने के बाद वसीम के घर में मातम मचा है। घर वाले उस फरेबी लड़की पर हत्या का आरोप लगा रहे है।