Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

दिल्ली के वसंत कुंज में गोलाबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। दोनों बदमाशों की पहचान अनीश उम्र 23 और एक 15 साल लड़के के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया दोनों को शुक्रवार रात वसंत कुंज के पॉकेट-नौ के पास से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस को जानकारी थी कि दोनों को दक्षिण दिल्ली के एक होटल के बाहर "गोलीबारी" करने का काम सौंपा गया था। उन्होंने आगे बताया कि इसका मकसद जबरन वसूली करना था। उन्होंने बताया कि उन्हें गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर पंजाब की जेल में बंद अमित से निर्देश मिले थे।

अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का चचेरा भाई है और शक है कि वो कनाडा में छिपा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आरोपितों की ओर से पांच राउंड फायरिंग की गई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग की गई। 

पुलिस ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। अनीश का नाम सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम और मारपीट के छह मामलों में और किशोर का नाम हरियाणा के रोहतक जिले में एक सशस्त्र डकैती केस में शामिल है।