Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Uttar Pradesh: नोएडा में फर्जी ओटीटी सब्सक्रिप्शन रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Uttar Pradesh: नोएडा पुलिस ने विदेशी भारतीयों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की अवैध स्ट्रीमिंग बेचने वाले साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है। नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद के अनुसार, यह गिरोह बिना किसी आधिकारिक सदस्यता के ओटीटी डेटा को री-रूट करके लोगों को साल भर की सदस्यता की पेशकश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से अमेरिका, इंग्लैंड, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों में रहने वाले भारतीय अप्रवासियों को निशाना बनाता था। वे व्हाट्सएप और इंटरनेट के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें सस्ते वार्षिक प्लान की पेशकश करते थे। ग्राहकों के सहमत होने पर उनसे 100 से 300 अमेरिकी डॉलर वसूले जाते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला मास्टरमाइंड तनिष्का सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की आड़ में यह धंधा चला रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप, आईपैड, कई मोबाइल फोन समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। गिरोह से जुड़े कई बैंक खाते जब्त किए गए हैं। इस बैंक खातों से लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से विदेश में रहने वाले उन भारतीयों को निशाना बनाता था जो नवीनतम भारतीय फिल्में और शो देखना चाहते थे। आगे की जांच जारी है।