Breaking News

‘नरेंद्र मोदी 100% ट्रंप के कंट्रोल में हैं’, PM की लोकसभा स्पीच पर बोले राहुल गांधी     |   ‘ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर हमले का प्लान 5 दिन टाला’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान     |   ईरानी विदेश मंत्री ने मिडिल ईस्ट के हालात पर साउथ कोरियाई फॉरेन मिनिस्टर से बात की     |   लोकसभा में फाइनेंस बिल 2026 पर चर्चा शुरू, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने की शुरुआत     |   ‘एयर डिफेंस सिस्टम ने बंदर अब्बास के पास 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए’, ईरान का दावा     |  

J-K: सांबा में एक मकान के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ये विस्फोट अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर घगवाल सेक्टर में स्थित गावाला तालाब में पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के आवास के मुख्य द्वार के समीप देर रात करीब दो बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि विस्फोट से मुख्य द्वार और चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और घटनास्थल से नमूने लिए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच जारी है।