Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत याचिका पर आज आदेश सुनाएगी दिल्ली की अदालत

दिल्ली की एक अदालत आज आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर के बारामुला से लोकसभा सांसद इंजीनियर रशीद की जमानत याचिका पर फैसला सुना सकती है।

एडिशनल सेशन जज चंद्र जीत सिंह ने 10 सितंबर को इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल राशिद को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। पहले उन्होंने इंजीनियर रशीद की जमानत याचिका पर आदेश को टाल दिया था।

जज ने रशीद के पिता की सेहत के आधार पर उनकी अंतरिम जमानत 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। एनआईए ने कहा था कि उसने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कर लिया है। वो आरोपित के पिता की सेहत की वजह से जमानत याचिका का विरोध नहीं कर रहे हैं।

रशीद को 2017 के आतंकी फंडिंग मामले में गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। 2019 से तिहाड़ जेल में रखा गया था।