Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

मेरठ: प्रॉपर्टी बंटवारे में भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काटा... आरोपी फरार, पिता ने बेटे के खिलाफ दी तहरीर

मेरठ के दौराला में मंगलवार दोपहर महिला की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। जायदाद के बंटवारे को लेकर भाई ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल पूरा मामला दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में भाई अरविंद ने सगी बहन रीता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पिता की 20 लाख रुपए की जमीन बेचने के बाद बंटवारे के पैसों को लेकर घर में भाई बहनों में झगड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर मृतका की दो बेटियां भाविका, दीपाली और बेटा रूद्राक्ष मौसी अनिता के साथ मौके पर पहुंचे है। वारदात के बाद मौके पर पुलिस से साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे है।

आपको बता दें मृतका रीता के पिता आज अपने तीनों बच्चों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा कर रहे थे। इसी बातचीत में वाद विवाद हुआ। आवेश में आकर भाई ने अपनी सगी बहन के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। वहीं बहन की मौत हो गई। आरोपी बेटे के खिलाफ पिता ने अपनी सगी बेटी की हत्या करने की तहरीर दी है। रूहासा गांव में बिकी दो बीघा जमीन के 20 लाख रुपयों को लेकर भाई-बहन में झगड़ा हुआ था। जिस पर भाई ने दीवान बैड पर लेटी बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बहन को मौत के घाट उतारकर पत्नी संग भाग गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ दौराला ने परिजनों से जानकारी ली। रूहासा निवासी 75 वर्षीय किसान महावीर ने एक दिन पहले अपनी 7 बीघा जमीन में से 2 बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। जिसके चलते गाजियाबाद में रहने वाली किसान की बेटी 53 वर्षीय रीता सोमवार को रूहासा आई थी। जमीन के रुपयों को लेकर रीता का छोटा भाई अरविंद उर्फ नीटू से विवाद हो गया।

वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि थाना दौराला में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की बात चल रही थी। पिता ने अपने बेटे के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कार्यवाही की जा रही है। आरोपी भाई फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।