Breaking News

ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हो सकते, उन्हें यह बता दिया गया है: US राष्ट्रपति ट्रंप     |   मशहूर फिल्ममेकर एम एम बेग अपने घर पर मृत पाए गए     |   हमें ईरान के साथ एक सार्थक डील करनी होगी: ट्रंप     |   छत्तीसगढ़: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से 1 घंटा पहले छुट्टी मिलेगी     |   चिली की राजधानी सैंटियागो में धमाका, कम से कम तीन लोगों की मौत, दस घायल     |  

नोएडा के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, CBSE परीक्षा के बीच हड़कंप

नोएडा में स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज भी नोएडा के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलने से cbse परीक्षा के बीच हड़कंप मच गया। दरअसल नोएडा के 12 से ज्यादा स्कूलों को आज सुबह परीक्षा के दौरान धमकी भरा ईमेल आया। इस धमकी से छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी संदेश भेजा गया। एहतियातन कई स्कूल खाली कराए गए। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहंचकर हर कोने की सघन जांच की। अधिकारियों ने बताया की इस दौरान सुरक्षा घेरे में कुछ स्कूलों की सीबीएसई परीक्षा जारी रही। 

पुलिस जांच में अभी तक किसी विस्फोटक सामग्री का सुराग नहीं मिला है। साइबर सेल की टिम ईमेल की आईडी और सर्वर लोकेशन की जांच कर रही है। नोएडा के कई स्कूलों को पहले भी फर्जी धमकियां मिल चुकी है। प्रशासन इन धमकियों को लेकर पूरी तरह अलर्ट हो गया है। नोएडा स्कूलों के बाहर पुलिस की कड़ी निगरानी है साथ ही पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। धमकी देने वाले की तलाश तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस ने अभिभावकों से अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।