Breaking News

नेपाल: छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान, करीब 60% वोटिंग     |   ईरान ने अभी तक रूस से नहीं मांगी कोई मदद: क्रेमलिन     |   T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला     |   14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली     |   दोहा में लगातार तीन धमाकों से मचा हड़कंप     |  

Delhi: नेशनल हेराल्ड मामले में जनता के पैसे के दुरुपयोग हुआ, BJP ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के अकबर रोड मुख्यालय के पास शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर जनता के पैसे के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। ये प्रदर्शन बीजेपी के दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में किया गया। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ता मान सिंह रोड पर इकट्ठे हुए, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "नेशनल हेराल्ड का मामला चोरी का मामला है। देश की जनता के साथ  कांग्रेस पार्टी ने धोखा किया है और आज उस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हमारे कार्यकर्ता हल्ला बोल कर रहे हैं कि ऐसे चोरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 2012-13 का मुकाबला जब ये मुकदमा दर्ज हुआ, सरकार कांग्रेस की, एजेंसी उस समय इनके पास थी और हाई कोर्ट में इनकी याचिका को अस्वीकार करते हुए मुकदमा चलाने की अनुमति दी है तो आज जांच से राहुल गांधी और सोनिया गांधी जांच से क्यों भाग रहे हैं, उसका जवाब दें।"