Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

मेरठ से भागे तीनों किशोर कैदी हरिद्वार से बरामद, लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस

मेरठ में शामली पुलिस की कस्टडी से भागे 3 किशोर कैदियों को देर रात मेरठ पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने एक कैदी को दिल्ली और 2 अन्य को हरिद्वार हरि की पैड़ी से अरेस्ट किया है। तीनों किशोर कैदियों को शामली पुलिस मेरठ बाल सुधार गृह में दाखिल कराने ला रही थी। तभी तीनों कैदी पुलिस को चकमा देकर जेल चुंगी से फरार हो गए थे। मेरठ पुलिस ने एक किशोर को दिल्ली बॉर्डर से और दो को हरिद्वार में हर की पैड़ी से हिरासत में लिया है।

आपको बता दे पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने फरार होने के बाद किसी ईरिक्शा चालक के फोन से परिजनों को कॉल की थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस दिल्ली पहुंची और किशोर को दबोच लिया। मेरठ रेलवे स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में किशोर दिख रहे थे इसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। पुलिस ने किशोरों को खोजने के लिए लोनी, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद पुलिस उन तक पहुंची।

वहीं इस पूरे मामले में शामली कोतवाली के दरोगा बाबूराम ने मेरठ सिविल लाइंस थाने में तीनों पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया। आरोपित पुलिसकर्मी 4 घंटे तक अफसरों से घटना छिपाए रहे। अफसरों को इसकी सूचना नहीं दी खुद ही तलाश में लगे रहे। शामली कोतवाली के हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र, कांस्टेबल अर्जुन को शामली एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। होमगार्ड सुनील पर एक्शन के लिए जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है।