Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

भजनपुरा में 30 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के भजनपुरा इलाके के गामड़ी एक्सटेंशन में 30 साल के एक व्यक्ति की 16 बार चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में पुलिस को रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि ये वारदात हुई है। घायल को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुमित गुर्जर के रूप में हुई है, जो जिम का भी मालिक था। पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हालात का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। 

अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक की हत्या क्यों की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।