Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

अयोध्या में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 13 घायल

Uttar Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा से श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तेरह लोग घायल हो गए। यह घटना पुरकलंदर पुलिस थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास तड़के सुबह करीब पांच बजे हुई।

जिला अस्पताल के डॉक्टर अजय चौधरी के अनुसार, चार घायल यात्रियों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है और चार का इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है। घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।