Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

मैदान पर ऋतिक रोशन बना बांग्लादेश का ये बॉलर, विकेट की खुशी में एक्टर के डांस को किया कॉपी

क्रिकेट के महाकुंभ वर्ल्ड कप 2023 के दौरान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच जारी है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।

इस विकेट को लेने के बाद शोरफुल ने मैदान पर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के डांस स्टेप कॉपी किए। इस मौके का बांग्लादेशी बॉलर का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस सफलता को हासिल करने के बाद शोरिफुल हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के आइकॉनिक डांस स्टेप्स को कॉपी करते नजर आए। आईसीसी की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शोरिफुल इस्लाम ऋतिक की सुपरहिट फिल्म 'कहो न प्यार है' के फेमस सॉन्ग 'एक पल का जीना' गाने के स्टेप फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।