Breaking News

पोंगल के बाद TVK प्रमुख एक्टर विजय को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी CBI     |   एअर इंडिया का पहला नया बोइंग 787-9 दिल्ली पहुंचा     |   अगर अमेरिका जबरन ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करता है, तो यह नाटो का अंत होगा: EU     |   कपिल मिश्रा पर जालंधर में FIR, सिख गुरुओं के अपमान का आरोप     |   राहुल गांधी कल कर्नाटक जाएंगे, पावर टसल के बीच सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार से मिलेंगे     |  

श्रीलंका ने पहली बार जीता महिला टी20 एशिया कप, फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया

श्रीलंका ने रविवार को अपने ही घर में भारत को आठ विकेट से हराकर पहली बार महिला टी20 एशिया कप का खिताब जीता। कप्तान चमीरा अटापट्टू के 61 रनों और हर्षिता समरविक्रमा की नाबाद 69 रनों की शानदार पारियों ने श्रीलंका को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। 166 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। आठ बॉल रहते श्रीलंका ने खिताब अपने नाम कर लिया।