Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज से हुए बाहर

IND vs NZ: भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच ओवर में 27 रन दिए और न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए।इसके बाद वह क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वे बाद में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। भारत ने ये मैच चार विकेट से जीता।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने बताया, ‘‘वाशिंगटन अपनी बाईं पसली के निचले हिस्से में तकलीफ होने के कारण श्रृंखला में आगे नहीं खेल पाएंगे।’’ वाशिंगटन चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले हफ्ते साइड स्ट्रेन के कारण मौजूदा श्रृंखला से बाहर हो गए थे, जबकि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि उन्हें ग्रोइन की चोट के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी।

भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को भारत की जीत के बाद वाशिंगटन की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। गिल ने कहा, ‘‘वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद उनका स्कैन किया जाएगा।"