Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

आयुष बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह, वाशिंगटन सुंदर की लेंगे जगह

IND vs NZ: बीसीसीआई ने सोमवार को बताया कि चोट की वजह से वाशिंगटन सुंदर के न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही एक दिवसीय सीरीज से बाहर होने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

सुंदर को रविवार को वडोदरा में सीरीज के पहले मैच में पसली में चोट लग गई थी। 26 साल के इस खिलाड़ी ने 27 रन देकर पांच ओवर फेंके थे, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही वे मैदान से बाहर चले गए और रविवार को मैदान पर वापस नहीं लौटे। परेशानी के बावजूद, वे बाद में नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने आए और भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की।

बीसीसीआई ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, "भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं पसली के निचली हिस्से में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ। उनका आगे स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम विशेषज्ञ की राय लेगी।"

बयान में आगे कहा गया है, "वाशिंगटन को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एक दिवसीय सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर कर दिया गया है।" "पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी राजकोट में टीम से जुड़ेंगे, जहां दूसरा एक दिवसीय मैच होना है।"