Breaking News

सलमान फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं     |   मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से BJP उम्मीदवार होंगे उज्जवल निकम, पूनम महाजन का टिकट कटा     |   सुनीता केजरीवाल का दिल्ली में रोड शो, कोंडली इलाके में लगाए गए 'I Love Kejriwal' के पोस्टर और बैनर     |   गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में मर्डर, BSF के पूर्व जवान ने एक शख्स की मारी गोली     |   जहांगीरपुरी महिला हत्याकांड: पुलिस ने गोरखपुर से हिरासत में लिया मुख्य आरोपी     |  

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 312 रन का टारगेट, डी कॉक का शतक

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 312 रन का टारगेट दिया है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 311 रन बनाए।

ओपनर क्विंटन डी कॉक ने सेंचुरी और ऐडन मार्करम ने फिफ्टी लगाई। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं पैट कमिंस एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली। टीम ने मैच में 6 अहम कैच छोड़े।

ऐडन मार्करम ने वनडे करियर का 8वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। मार्करम ने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ महज 49 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी। टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 118 बॉल पर 108 रन जोड़े। इस साझेदारी को ग्लेन मैक्सवेल ने बावुमा का विकेट लेकर तोड़ा। बावुमा ने 35 रन बनाए।