Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

कोहली- रोहित के संन्यास पर सौरव गांगुली ने किया रिएक्ट, जानिए किसके फैसले से रह गए हैरान

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर हैरानी जताई है।

गांगुली ने कहा, "संन्यास एक व्यक्तिगत निर्णय है। संन्यास लेना उनका अपना निर्णय है। उनका शानदार करियर रहा है और विराट कोहली एक शानदार क्रिकेटर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट के फैसले ने मुझे चौंका दिया है।"

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के नेतृत्व में कमी के कारण गांगुली ने स्थिरता पर जोर देते हुए बीसीसीआई से एक दीर्घकालिक कप्तान नियुक्त करने का आग्रह किया। शुभमन गिल इस भूमिका के लिए सबसे बड़े दावेदार बताए जा रहे हैं।