Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

IND vs SA: स्मृति मंधाना ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, इस खास क्लब में हुई शामिल

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने वनडे फॉर्मेट में लगातार दो शतक लगाने वाली एकमात्र भारतीय महिला क्रिकेटर बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मंधाना ने बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंदों पर 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

पिछले मैच में बाएं हाथ की बैटर ने प्रोटियाज के खिलाफ पहले वनडे में 117 रन बनाए थे। इस शतक के साथ ही उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मंधाना ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची में भी जगह बना ली हैं। मंधाना टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं।