Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

भारतीय महिला टीम के पांच विकेट पर 435 रन, वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की शतकीय पारियों की मदद से भारत ने बुधवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला वनडे में पांच विकेट पर 435 रन बनाकर अपना सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद मंधाना (135) और प्रतिका (154) ने 233 रन की भागीदारी निभाकर मजबूत शुरूआत की। इसके बाद ऋचा घोष ने तेजी से 59 रन की पारी खेली। 

आयरलैंड की गेंदबाज जूझती नजर आई और उसके लिए ओर्ला प्रेंडरगास्ट (71 रन देकर दो विकेट) दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रही।