Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दूसरे टेस्ट के लिए गुवाहाटी जाएंगे शुभमन गिल, बीसीसीआई ने की पुष्टि

IND vs SA 2nd Test: भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुवाहाटी जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि की।

बीसीसीआई ने साफ किया है कि शुभमन को दिए गए इलाज का अच्छा असर हो रहा है और वह 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर फैसला उनकी स्थिति को देखकर लिया जाएगा।

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 26 वर्षीय गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी। वो पहली पारी में चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और इसके बाद मैच में आगे नहीं खेल पाए थे। गिल को इस चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

बीसीसीआई ने तीसरे दिन की सुबह घोषणा की कि वो मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 30 रनों की अपमानजनक हार के बाद भारत दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वापसी करना चाहेगा।