Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

श्रेयस अय्यर अपने खेल को लगातार बेहतर कर रहे हैं: केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन का मानना ​​है कि भारत के मध्यक्रम के मुख्य खिलाड़ी और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शॉर्ट गेंदों का सामना करने जैसी चुनौतियों के साथ "शानदार ढंग से तालमेल बिठाते हुए अपना खेल खेलते हैं।

अय्यर ने मंगलवार को यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में 42 गेंदों पर नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 97 रन की मैच विजयी पारी खेली और पीबीकेएस के लिए अपनी कप्तानी की शुरुआत की।

गुजरात टाइटन्स के पूर्व खिलाड़ी विलियमसन ने श्रेयस अय्यर की क्षमताओं की जमकर तारीफ की। न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज ने श्रेयस की नाबाद 97 रन की पारी को ‘उच्चतम स्तर’ की पारी करार दिया।