Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

शिखर धवन ने रोहित और विराट के संन्यास पर किया भावुक पोस्ट

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली द्वारा TEST क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद, क्रिकेट जगत में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। शिखर धवन ने भी इस मौके पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने पुराने साथियों के प्रति सम्मान प्रकट किया है। विराट और रोहित के संन्यास के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद उनको लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धवन ने इमोशनल मैसेज लिखा है।
उन्होंने दोनों ही दिग्गजों को 3 चीजों के लिए धन्यवाद कहा और बताया कि पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं, यारियां भी बनती हैं। उनका मानना है कि उन्हें गर्व हैं कि वह इन दोनों दिग्गजों के साथ खास मोमेंट्स शेयर कर पाए जिससे इतिहास रचा गया।

Shikhar Dhawan का भावुक पोस्ट
दरअसल, 'गब्बर' नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan)ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं यारियां भी बनती हैं। मुझे गर्व हैं कि मैंने इन दोनों दिग्गजों के साथ मैदान साझा किया। यादें, हंसी और इतिहास रचने वाले पलों के लिए शुक्रिया। टेस्ट क्रिकेट आपको मिस करेगा।